Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूचिस्तान प्रांत में हथगोला फटने से तीन बच्चों की मौत

 

इस्लामाबाद, आइएएनएस।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथगोला फटने से कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पितवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार बच्चों के एक समूह को एक गली में एक खिलौना मिला और वह उसे एक घर में ले गया, जो उसके साथ खेलने पर फट गया। तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

पुलिस ने बताया कि घटना क्वेटा के किल्ली बदजई इलाके में हुई जब एक कब्रिस्तान के पास खेल रहे आठ से 14 साल की आयु के बच्चों को एक ग्रेनेड मिला और उन्होंने खिलौना समझकर उसे उठा लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”बच्चे जब हथगोले को उठाकर खेलने लगे तो वह फट गया। नतीजतन तीन बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com