Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में विश्व वातावरण दिवस के अवसर पर बृक्षरोपण किया गया ।

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला में  कोभिड–१९ कोरोना भाईरस की विषम् परिस्थिति में बाँके बासियों में दिखाई पडा अक्सिजन अभाव को ध्यान में रखते हुये विश्व वातावरण दिवस के अवसर पर बृक्षरोपण किया गया ।

अवधी पत्रकार संघ नेपाल और शिव पार्वती मन्दिर संरक्षक एवम् समाजसेवी माधवराम वर्मा के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था । अवधी पत्रकार संघ नेपाल जिला शाखाद्वारा नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–४ अवधी पत्रकार भवन निर्माण स्थल और शिव पार्वती मन्दिर के प्राङ्गण में बृक्षारोपण किया गया ।

यह भी पढें   एक्टीभ युवा क्लब के आयोजन में २१ लोगोंद्वारा रक्तदान

अवधी पत्रकार संघ नेपाल जिला शाखा बाँके, परिवर्तन फाउण्डेशन नेपाल, मानव अधिकार शान्ति समाज बाँके, हिन्दू स्वयं सेवक संघ के संयुक्त आयोजन में बृक्षारोपण किया गया अवधी पत्रकार संघ नेपाल बाँके शाखा अध्यक्ष चन्द्रेश्वरराज त्रिपाठी ने जानकारी दी ।

बृक्षारोपण कार्यक्रम में परिवर्तन फाउण्डेशन नेपाल बाँके के अध्यक्ष कृष्णा देवी पाण्डेय, मानव अधिकार शान्ति समाज बाँके के उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल के राष्ट्रीय शारीरिक प्रमुख बिकुल दाहाल, अवधी भाषी पत्रकार भिष्म लोध, सन्तोष गुप्ता लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।

यह भी पढें   पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के निधन के शोक में अन्नपूर्ण गाँवपालिका में सार्वजनिक अवकाश

परिवर्तन फाउण्डेशन नेपाल बाँके के अध्यक्ष कृष्णा देबी पाण्डेयद्वारा वह बृक्षारोपण कार्यक्रम का सम्पूर्ण तयारी किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com