Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतन्त्र को मबजुत करने के लिए चुनाव आवश्यक : सरिता गिरी

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास , जनकपुर , ४ श्रावण । नेपाल सदभावना पार्टी के अध्यक्ष सरिता गिरी ने कहा है कि लोकतन्त्र को मबजुत करने के लिए संविधानसभा का चुनाव आवश्यक है । जब तब चुनाव नही होगा लोकतन्त्र मबजुत नही हो सेकेगा ।
जनकपुर से प्रकाशित डेली एक्प्रेस दैनिक पत्रिका के दुसरा वार्षिकोत्सव समारोह मे अध्यक्ष गिरी ने कहा कि अपने आपको बडा दल कहलाने वाले पार्टी जब तक पिछडा वर्ग के अधिकार देने वाला चरित्र को विकास नही करेगा संविधानसभा का चुनाव सम्भव नही है ।
उन्होने यह भी कहा कि चुनाव ही मात्र समस्या का समाधान नही है । समस्या समाधान के लिए हरेक वर्ग के अधिकार को सुश्चित भी करना दायित्व बनता है ।
उन्होने पुरानी बातो को दोहराते हुए कहा कि संवैधानिक समाधान के लिए संसद पुर्नस्थापना नही करके प्रमुख दलों ने संबिधानसभा विघटन किया था । दलित, मधेशी जनजाति सहित के पिछड़ा वर्ग को अधिकार नही देकर उसे दवाने के लिए संबिधानसभा को विघटन किया गया था यह आरोप भी उन्होने लगाया है ।
उन्होने यह भी कहा कि लोकतन्त्र के मजबुत करने के लिए संविधानसभा का चुनाव आवश्यक है, परन्तु नेतागण चुनाव के पक्ष मे नही दिख रहे उन्होने स्पष्ट कीया है ।

यह भी पढें   नेपाल में अगले तीन दिनों तक नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, रसुवा-नुवाकोट में फ्लैश फ्लड का हाई अलर्ट

समारोह मे मधेशी पत्रकार समाज का केन्द्रिय उपाध्यक्ष दशरथ भण्डारी, क्रान्तिकारी पत्रकार संघ धनुषा का संयोजक किरण कर्ण, प्रेस युनियन धनुषा का सचिव शैलेन्द्र झा, पत्रकार श्याम सुन्दर , डेली एक्प्रेस के सम्पादक सुजीत कुमार साह, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ का केन्द्रीय सदस्य निर्मल कुमार चौधरी, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, मधेशी पत्रकार समाज धनुषा के अध्यक्ष सुभाष कर्ण, प्रेस चौतारी धनुषा का सचिव धर्मेन्द्र झा, पत्रकार मनिका झा सहित कइ वक्ताओं ने अपना मनतव्य दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com