Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे राजावादीयों व्दारा तराई केन्द्रीत आन्दोलन की घोषणा

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास ,जनकपुर ,२०जुलाइ । राजावादीयों  ने २०४७ साल का संविधान लागू करने का माँग किया है । राजा समर्थको ने ‘२०४७ साल के संविधान पुनस्र्थापना हमर अभियान’ नारा के साथ जनकपुर जानकी मन्दिर से जुलुस निकाला था जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों को परिक्रमा करते हुए जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे कोण सभा मे परिणत हुआ था ।
कोण सभा को सम्बोधित करते हुए जानकी मन्दिर का महन्थ रामतपेश्वर दास ने कहा कि नेतागण डलर के लोभ लालच मे नेपाल को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र घोषण कर दिया है । अभी के स्थिति देखा जाए तो नेपाल को बचाने के लिए राजा की सख्त जरुरत है महंथ ने कहा।
अभियान के संयोजक किशोरी महतो ने राजा को लाकर मात्र देश को बचाया सकता है इसलिये राजा के समर्थन करने के लिए  आम नेपाली से आग्रह भी किया है ।
उन्होने २०४७ साल का संविधान पुर्नस्थापना के लिए शनिवार पत्रकार सम्मेलन करकेआन्दोलन सम्बन्धी जानकारी दी है । २०४७ साल के संविधान पुनस्र्थापना के लिए तराई के सभी जिला मे ज्ञापनपत्र बुझाया जाऐगा, गोष्ठी, धर्ना, कोण सभा और तराई बन्द करने का भी कार्यक्रम रखा गया है उन्हाने यह जानकारी दी ।1
संयोजक किशोरी महतो के अध्यक्षता मे केन्द्रिय कमिटी गठन भी किया किया गया है ।कमिटी के उपाध्यक्ष तथा सदस्य सचिव मे अस्मिता भण्डारी, दुसरा उपाध्यक्ष मे राज किशोर साह नब्बा सिंह, महामन्त्री मे चक्रदेव जोशी, कोषाध्यक्ष मे गजेन्द्र कुमार खिड़हरि यादव और कनक लाल साह, सहकोषाध्यक्ष मे रामबाबु सिंह कुशवाहा और सचिव मे हरिराज बगाले को चयन किया गया है ।
उसी तरह केन्द्रीय सदस्य मे असर्फी झा, सीता देवी गुप्ता, पुलिस विश्वास, राधा किशोर सिंह, अरुण कुमार पुर्वे, शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद महतो, राज किशोर मण्डल, अशोक कुमार पासवान, विनोद यादव, चन्दन यादव, वेचन यादव, देव नारायण महतो, खुशि लाल मण्डल, राज किशोर मण्डल, नन्द लाल यादव, राजेन्द्र महतो, डल्लु राम, छट्टू मण्डल, अशोक शर्मा पुरोहित, राजेश महतो, राजु महतो, दिलिप साह, छोटे लाल दास, सुरेश महतो, सुनिता पराजुली, कृष्ण प्रसाद भट्टराई सहित है  ।2
अभियान के सल्लाहकार मे महन्थ जगन्नाथ दास और जानकी मन्दिर का महन्थ राम तपेश्वर दास वैष्णव को रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com