बंदूक के साथ तीन गिरफ्तार , तीन देशी बंदूक बरामद

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । तेरहथुम लालीगुरांस के भूलके में देशी बंदूक के साथ तीन लोगों को लसुने पुलिस पोस्ट ने गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार भूलके का 34 वर्षीय मनोज गुरुंग , 34 वर्षीय प्रेम गुरुंग, 36 वर्षीय रामबहादुर गुरुंग है । बिराटनगर स्थित 1 नंबर प्रदेश प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार तीनो के पास से तीन देशी बंदूक बरामद हुए है । फिलहाल बसंतपुर थाना में रखकर इनलोगो से पूछताछ और आगे की करवाई किया जा रहा है ।

