Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लगातार बारिश के कारण कोशी बराज में जलस्तर बढ़ा, 24 फाटक खोले गए

 


माला मिश्रा/ बिराटनगर । लगातार हो रहे बारिश के कारण कोसी बराज का जलस्तर बढ़ गया है ।
शुक्रवार शाम को जल प्रवाह 154,324 क्यूसेक मापा गया। नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 56 में से 24 दरवाजे उच्च जल स्तर के कारण खोले गए है ।
पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण सहायक नदी में आई बाढ़ से सप्तकोशी में बहाव बढ़ गया है. आज सुवह

14 फाटक खुले थे। जलस्तर बढ़ने के कारण शाम को चौबीस फाटक खोल दिए गए हैं।

यह भी पढें   जिंदगी - कभी गीत, कभी कहानी और कभी अनसुलझा रहस्य : बिमल सरार्फ

सुनसारी पुलिस प्रमुख एसपी संजय सिंह थापा ने सप्तकोशी क्षेत्र के निवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है. ‘सप्तकोशी के प्रवाह में अभी भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश भी जारी है, ‘उन्होंने कहा,’ इसलिए हमने नदी के पास रहने वालों से सुरक्षित और सतर्क रहने का आग्रह किया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com