डा कृष्णजंग राणा को राजर्षि जनक प्रतिभा पुरष्कार प्रदान ( फोटो सहित )
काठमांडू, ३ जुलाई,२०२१ | नेपाल में हिन्दी के विकास और सम्बर्धन में विशिष्ठ योगदान के लिए डा कृष्णजंग राणा को राजर्षि जनक प्रतिभा पुरष्कार प्रदान किया गया है | इस पुरष्कार स्वरूप रु५५,५५५/-नगद प्रदान किया गया है | नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान द्वारा उनइसवाँ नेपाल राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन के अवसर पर यह निर्णय किया गया था | नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजेस्वर नेपाली ने दोस्ल्ला ओढाकर यह पुरष्कार प्रदान किया | डा कृष्णजंग राणा अब तक हिन्दी में 11 पुस्तक लिख चुके हैं | उनकी नई लेखनी “जिन्दगी का सफर” के रूप में गजल संग्रह इसी हप्ता में प्रकाशित हुई है | डा. कृष्णचंद्र मिश्र पब्लिकेशन काठमांडू द्वारा प्रकाशित की गई है | यह सम्मान पुरष्कार डा कृष्णजंग राणा के निवास स्थान ललितपुर में प्रदान किया गया |
बाद में डा. राणा ने रु५५,५५५/ नगद हिन्दी के विकास और सम्बर्धन के लिए नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान को सहयोग स्वरुप प्रदान किया |









