चीन के साथ कोई भी सीमा विवाद नहीं है, लेकिन समिति बनाकर सम्बन्ध को तनावपूर्ण बनाया गयाः ओली

काठमांडू, ४ सितम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि नेपाल और चीन के बीच कोई भी सीमा विवाद नहीं है । उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार ने सीमा विवाद समाधान के नाम में समिति बना कर ठीक नहीं किया ।
शनिबार नेकपा एमाले काठमांडू महानगरपालिका स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘चीन के साथ कोई भी सीमा विवाद नहीं है, चीन के साथ कोई सीमा विवाद नहीं है तो सीमा विवाद समाधान के नाम में क्यों समिति बनाई गई ? समिति को मेरी चुनौती है कि किसी भी एक जगह सीमा विवा दिखाया जाए ।’ उन्होंने कहा कि समिति बना कर सरकार ने भारत और चीन के साथ कायम सम्बन्ध में दरार पैदा कर दिया है ।
इसीतरह अध्यक्ष ओली ने यह भी दावा किया है कि वर्तमान सरकार छलकपटपूर्ण तरिके से अमेरिकी सहयोग परियोजना मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) सम्झौता पास करने की तैयारी में हैं । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के साथ एमसीसी के संबंध में प्रश्न करते हुए ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष ओली को कहना है कि छलकपटपूर्ण तरीके से एमसीसी पास करने की तैयारियां होने के कारण ही आज प्रधानमन्त्री देउवा और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड कुछ नहीं बोल रहे हैं । अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘कांग्रेस और माओवादी के सरकार होते वक्त ही एमसीसी सम्झौता हुई थी । आज आकर यही लोग एमसीसी के संबंध में कुछ नहीं बोल रहे हैं । एमसीसी कब पास होगा ? देउवा और प्रचण्ड क्यों नहीं बोल रहे हैं ?’

