Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी को न्याय दिलाने के लिए जसपा प्रतिबद्धः सांसद् यादव

 

वीरगंज, ४ सितम्बर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के सांसद् प्रदीप यादव ने कहा है कि जेल में रहे सांसद् रेशम चौधरी सच्चा आन्दोलनकारी हैं, उनको न्याय दिलाने के लिए जसपा प्रतिबद्ध हैं । वीरगंज महानगरपालिका वडा नं. ३१ सोलखपुर में निर्मित थारु संस्कृतिक नाच घर को शनिबार शिलान्यास करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद यादव ने कहा– ‘थारु जाति नेपाल के पुराना जाति है, लेकिन आज एक थारु समुदाय के नेता जेल में हैं । नश्लीय शासन व्यवस्था ने टिकापुर आन्दोलन में चरम दमन किया, उसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनेवालों के ऊपर विभिन्न मुद्दा लगाया है । यही षडयन्त्र में रेशम चौधरी जैसे सच्चा आन्दोलनकारी भी पड़ गए हैं ।’ सांसद् यादव ने कहा कि चौधरी को कानुनी प्रकृया अनुसार ही न्याय दिलाने के लिए जसपा प्रयासरत हैं ।
कार्यक्रम में सांसद यादव कांग्रेस, माओवादी और एमाले छोड कर जसपा प्रवेश करनेवाले नेता तथा कार्यर्कार्ताओं को पार्टी में स्वागत किया । जसपा के जिला कमिटी सदस्य एवम् उपभोक्ता समिति सदस्य प्रयाग राउत थारु के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में सांसद् यादव ने सोलकपुर में पक्की सडक निर्माण करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है ।

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

धर्मशाला का उद्घाटन

इसीतरह आज ही वीरगंज महानगरपालिका वडा नं. ३१ कोनिया में नव निर्मित एक धर्मशाला का भी सांसद् यादव ने उद्घाटन किया । सांसद यादव ने अपनी संसदीय कोष से निर्मित उक्त धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए कोनिया और सोलकपुर क्षेत्र के निवासी विभिन्न पार्टी संबंद्ध ५३ पार्टी कार्यकर्ताओं को जसपा में स्वागत किया । बताया गया है कि नेकपा माओवादी वडा कमिटी अध्यक्ष रुपनारायण पटेल, वडा कमिति सचिव किसोरी राउत कुर्मी, नेकपा एमाले के जिला सदस्य दर्गावती देवी राम, नेपाली कांगेस के विजय पटेल, राजु देवान, महेश साह तेली जैसे कार्यकर्ता जसपा में प्रवेश किए हैं । कार्यक्रम में जसपा जिला कमिटि सदस्य शेख भिखारी, ईमामुल हवारी, जितेन्द्र यादव, प्रेम अर्याल, सुनिता शर्मा, मुखदेव पञ्जियार, मोहन नारायण यादव, वडा कमिटि अध्यक्ष सुलेमान हवारी जैसे व्यक्तियों की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com