भाद्र २३ गते से संसद् अधिवेशन आह्वान के लिए सिफारिश

काठमांडू, ४ सितम्बर । सरकार ने भाद्र २३ गते से संघीय संसद् के दोनों सदन का अधिवेशन आह्वान के लिए राष्ट्रपति समक्ष सिफारिश किया है । सरकार के प्रवक्ता एवं कानून, न्याय तथा संसदीय मामिलामन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की के अनुसार आज शनिबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने भाद्र २३ गते अपरान्ह ४ बजे संसद् अभिवेशन आह्वान के लिए राष्ट्रपति समक्ष सिफारिश किया है ।
प्रचलित कानून अनुसार सरकार के सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा संसद् अधिवेशन आह्वान किया जाता है । सरकार ने पिछली बार श्रावण ३२ गते संसद् अधिवेशन अंत किया था ।

