Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

हिंदी दिवस: हिंदी अब वैश्विक भाषा बन चुकी है : दयानंद वत्स

 


अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के तत्वावधान में आज संघ के रोहिणी स्थित मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में हिंदी दिवस का वर्चुअल ऑनलाइन आयोजन किया किया गया। इस अवसर पर वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी अब वैश्विक भाषा बन चुकी है।
वर्तमान परिपेक्ष्य में हिंदी के वैश्विक प्रचार-प्रसार में हिंदी सिनेमा, हिंदी प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया, टीवी धारवाहिकों का योगदान सर्वोपरि है। हिंदी के समाचारपत्र, पत्रिकाओं, हिंदी संवाद समितियों,समाचार और मनोरंजन चैनलों और हिंदी फिल्मों, आकाशवाणी और दूरदर्शन ने हिंदी को विश्व भाषा बना दिया है। बालीवुड की फिल्में हिंदी के प्रचार प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका निभा रही हैं। आज हिंदी रोजगार की भाषा बन चुकी है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के मजबूती से बढते कदम एक सुखद संकेत हैं।.हिंदी भाषा के शिक्षण के लिए सैंकड़ों विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा दी जा रही है। हिंदी में लेखन बढा है। हिंदी समाचारपत्रों की पाठक संख्या बढी है। हिंदी पत्रकारिता के प्रति युवाओं में भारी जोश है। देश में पत्रकारिता के विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय एवं संस्थान स्थापित हैं। हिंदी के साहित्यकार, पत्रकार एवं लेखक भी हिंदी के उन्नयन हेतु वैश्विक स्तर पर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढें   गोपनीय सूचना लीक करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : गृहमंत्री गुरुङ

दयानंद वत्स

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com