Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में व्यवसायी के ऊपर आक्रमण

 

विराटनगर, २६ सितम्बर । मोरङ जिला विराटनगर स्थित उच्च अदालत परिसर में एक व्यवसायी के ऊपर आक्रमण हुआ है । घटना आज अपरान्ह १ बजे की है । पुलिस ने कहा है कि काभ्रे स्थायी निवासी इट्टा–भट्टा व्यवसायी कमानसिंह लामा के ऊपर विराटनगर–६ निवासी २५ वर्षीय विमल कार्की ने खुकुरी प्रहार किया है । आक्रमणकारी कार्की, लामा के व्यवसायिक पाटनर हैं ।
खुकुरी की चोट लगने से लामा घायल हो गए हैं । उनको उपचार के लिए अस्पताल भर्ती की गई है । खुकुरी प्रहार करनेवाले कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि पाटनरशीप संबंधी विवाद के कारण ही कार्की ने लामा के ऊपर खुकुरी प्रहार किया है । मोरङ पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *