Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जितिया पर्व के अवसर पर जनकपुर में भव्य उत्सव

 

 

इसे अवश्य देखें 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पुत्र के दीर्घायु की कामना के लिए मिथिला की नारी का महान पर्व जितिया पर्वके अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल महिला इकाई द्वारा जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के सभागृह में जितिया महत्व बिषयक चर्चा एव सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के उप मेयर रीता झा ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी लोकतांत्रिक पार्टी नेपाल ने अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री राजेन्द्र महतो, बरिष्ठ नेता अनिल झा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर सभी पार्टी के अध्यक्ष सहित बरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मिथिला का महान पर्व जितिया कठिन पर्व है। दो दिनों तक कठिन उपवास रखती है। पुत्र के दीर्घायु केलिए मनाए वाले पर्व को पुत्र को भी दायित्व का निर्वाह करें। मधेश के महिला पहले घुंघट में रहती थी।

यह भी पढें   सरकार की नीति तथा कार्यक्रम में स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव – प्रमेशकुमार हमाल

अव यह प्रचलन कम होता जा रहा है। शिक्षा के विकास में भी विकास हुआ है। राजनीति में सक्रिय हुयी है। भारत की बेटी जिसकी शादी नेपाल में हुयी है। उसको नेपाल सरकार ने विभेद कायम की है। उसे बर्षों वाद अंगीकृत नागरिकता का प्रावधान है। हमारी पार्टी इसका बिरोधी करती है। इसी तरह जन्म सिद्ध नागरिकता प्राप्त व्यक्ति के संतान को वंशज नागरिकता मिलें इसके लिए कटिबद्ध है। इसी तरह मधेशी को समान अधिकार मिलें। इसके लिए संविधान संशोधन के लिए सरकार वचन वद्ध है।

यह भी पढें   वर्तमान सरकार उन्हें किसी भी हालत में नहीं बचाएगी और उनपर कारवाई करेगी –सुदन गुरुङ

जितिया पर्व मधेश की पहचान है। इसका संरक्षण की आवश्यकता है। हमें संस्कृति, खानपान, पहनावा को वचाना होगा। इस अवसर पर जितिया से जुड़ी गीत से गीत से सभागार गुंजेमान हो गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने हिन्दी, मैथिली गीत पर नृत्य प्रस्तुति किए। इस अवसर पर झिझिया, जट-जटिन, डोमकच लोक नृत्य का भी प्रस्तुति की गयी। जो उत्कृष्ट रहा। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष महंथ ठाकुर, पूर्व मंत्री राजेंद्र महतो, अनिल झा, पूर्व मंत्री अनिल झा, पूर्व मंत्री उमाशंकर अडगरिया, प्रदेश दो के पूर्व भौतिक पूर्वाधार मंत्री जीतेन्द्र सोनल, पूर्व मंत्री सुरीता साह, पूर्व मंत्री रानी शर्मा, अभिराम शर्मा, जानकी साह, उपेन्द्र महतो, बबिता ठाकुर पूर्व मंत्री डिम्पल झा, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के धनुषा जिला अध्यक्ष प्रमोद साह, जिला समन्वय समिति धनुषा के उप सभापति दीपेन्द्र झा सहित जनकपुरधाम नगरपालिका के क्ई वार्डाध्यक्ष, प्रदेश दो के क्ई पालिका के मेयर, अध्यक्ष, उप मेयर, उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों उपस्थित थे।

यह भी पढें   बिमलेन्द्र निधि को भ्रातृ शोक

 

अतिथियों का स्वागत विभा ठाकुर ने कीं। मंच संचालन विन्दु ठाकुर ने किया। इस कार्यक्रम में मधेशवादी नेत्री पूनम झा मैथिल, लक्ष्मी महतो, सुन्थली थापा, सरिता शर्मा ने बिशेष रुप से सहयोग कीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *