Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल कलवार कल्याण संघ का अधिवेशन संपन्न

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | शनिवार को विराटनगर में नेपाल कलवार संघ का सातवां अधिवेशन कृष्ण कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा नेपाल भारत महिला मैत्री समाज के अध्यक्ष चंदा चौधरी थीं। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि जव तक समाज में एकता नहीं होगी, हम किसी क्षेत्र में आगे नही बढ सकते है। कलवार जाति शिक्षा का संतुलन ठीक है लेकिन हम राजनीति भागेदारी न्यून है इसलिए कलवार सहित अन्य बैश्य की उपजाति के साथ समन्वय कायम करना होगा। सभी बैश्य उप जाति में रोटी बेटी का संबंध कायम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विखरे अंगूर की कीमत होती है वही गुच्छा वाली अंगूर की कीमत अधिक होती है। यही एकता का महत्व है। कार्यक्रम में महेन्द्र नारायण चौधरी, मैथूर चौधरी, पवन व्याहुत, अशोक चौधरी, नेपाल बैश्य कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता, असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह सहित कई लोगो ने बिचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *