रक्त दान जीवन दान है : प्रहरी प्रमुख, प्रदेश दो

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रक्त दान जीवन दान है। रक्त के अभाव में कई जिन्दगियां समाप्त हो जाते है इसलिए रक्त दान सवसे बड़ा दान है। उपयुक्त बातें सोमवार को जनक चौक पर आयोजित ६६वां प्रहरी दिवस २०७८के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए प्रदेश दो के प्रहरी प्रहरी प्रमुख डी. आई. जी. उमेश रंजीतकार ने कहा। उन्होंने कहा कि नेपाल प्रहरी देश में शांति सुरक्षा में अपने परिवार बच्चों को छोड़कर २४घंटें ड्यूटी मेंलगे रहते है। नेपाल प्रहरी दैविक प्रकोप में भी पूरी तत्परता से काम करती है। इस अवसर पर प्रदेश दो प्रहरी प्रमुख सहित ६० प्रहरी ने रक्त दान किए। कार्यक्रम में एस. एस. पी. उमाशंकर पंजियार(संघीय प्रहरी कार्यालय जनकपुरधाम) . धनुषा जिला के एस. पी. प्रकाश राणाभाट, डी. एस. पी. (प्रदेश प्रहरी कार्यालय) भी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रदेश दो के प्रहरी प्रवक्ता डी. एस. पी. रामेश्वर कार्की ने दी है।





