Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमलेंद्र निधि ने शुभकामना के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रविवार को धनुषा जिला के नगराइन में नेपाली कांग्रेस क्षेत्र न. 3नेपाली कांग्रेस द्वारा विजयादशमी, शुभ दीपावली तथा छठ पर्व को लेकर शुभकामना आदान-प्रदान राजेश्वर निधि माध्यमिक विद्यालय मेंआयोजित किया। इस शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नेपाली कांग्रेस के उप सभापति तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री बिमलेन्द्र निधि थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेपाल को स्थायी सरकार नेपाली कांग्रेस ही दे सकती हैं। नेपाल को प्रजातंत्र लाने में नेपाली कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। राजतंत्र के निरंकुश शासक को समाप्त करने के लिए बड़ी संख्या में नेपाली कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जान की कुर्बानी दी। स्व. महेन्द्र नारायण निधि, सरोज कोइराला सहित कई नेताओं की त्याग को भूला नहीं सकते है। प्रजातंत्र लाने में मधेश के नेपाली कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। केन्द्र में नेपाली कांग्रेस की सरकार मधेश के द्वारा बनती है। जव जव मधेश में नेपाली कांग्रेस के सांसदों की बहुलता रही है। नेपाल सरकार सत्ता में आयी है। वर्तमान सरकार के समय में देश में हिंसा, अराजकता का माहौल है। महंगाई से जनता परेशान है। इस अवसर पर निधि ने कहा की जव हम इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया। क्षेत्र का सर्वांगींणविकास किया। गांव गांव में पक्की सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण किया। ढल्केवर से जटही तक सिक्स लेन का निर्माण करवाया। जटही को मुख्य संसार के निर्माण के लिए पहल की है। आगामी दिनों में जटही मुख्य नाका वनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई केलिए हम ने कई योजना लाए। बिमलेन्द्र निधि ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के सत्ता में आने पर भारत सहित अन्य पड़ोसी राष्ट्रों के साथ मधुर संबंध वना रहा। निधि ने कहा कि नेपाली कांग्रेस क्षेत्र 3की जनता हमें आशीर्वाद दें कि मैं पार्टी के सभापति बन सकूं। इसके लिए मैं उम्मीद बन रहा हूं।
इस शुभकामना कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा प्रदेश दो के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री शेरवहादुर देउवा ने तीन साल पहले मंच से घोषणा कर चुके है कि नेपाली कांग्रेस के अगला सभापति मधेशी को मौका देंगे।

यह भी पढें   राम चंद्र पंजियार क्षेत्रीय सभापति में निर्विरोध चुने गये

अव समय आ गया है कि देउवा अपने वचन पर कायम रहें। विमलेन्द्र निधि को सभापति बनने का मौका दें। मधेश तथा पहाड़ के नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधि बिमलेन्द्र निधि को सभापति बनाने के लिए वेहदउत्सुक है।
नेपाली कांग्रेस क्षेत्र 3के सभापति कन्हैया कर्ण की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य राम कृष्ण यादव, प्रदेश दो के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, सांसद स्मृति नारायण चौधरी, सांसद मीनाक्षी झा, प्रदेश सांसद सरस्वती चौधरी, प्रमिला दास, नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष महेश शंकर गिरी, जनकर नगर सभापति मनोज कुमार साह. नगराइन नगरपालिका के मेयर परमेश्वर यादव , जनकपुरधाम के पूर्व मेयर बजरंग साह, श्याम प्रसाद साह जिला के नेपाली कांग्रेस के नेता शामिल हुए।
इस शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम में गांव गांव से गाजा बाजा के साथ भाग लिए। इस शुभकामना कार्यक्रम में हजारों नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढें   शक्ति का प्रयोग कर अवाञ्छित गतिविधि करने की किसी को भी छुट नहीं है – पद्माकुमारी अर्याल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com