Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटवल में ५१ लाख से अधिक अवैध सामान बरामद

 

 

हिमालिनी संवाददाता/रुपन्देही, महेश गुप्ता । भैरहवा : बुटवल उप–महानगर पालिका वडा नम्बर १ तिनाउ पुल नजदीक से लु१ज ४६३६ और लु१ज ३७८७ नम्बर के जीप से भारत सीमा से नेपाल में अवैध रुप से लाए गए ६० हजार पीस लिपगार्ड, उनी कुर्ता सलवार सेट २सौ ३६ पिस, चुन्नी ६ सौ पिस, बनारसी साडी ६७ पीस और गाड़ी और चालक को नेपाल प्रहरी बल ने अपने कब्जे में ले लिया है ।

यह भी पढें   पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी, नई दरें सोमवार से लागू

जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही के प्रवक्ता डिएसपी सत्य नारायण थापा ने बताया है की बिशेष सूचना के आधार पर भारत सीमा से होते बुटवल पहुंचते पहुंचते नेपाल प्रहरी बल ने दो जीप के अंदर भरा अवैध सामान और दो गाड़ी और चालक को हिराहत में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भैरहवा भंसार कार्यलय बेलहिया को सौंपा गया है। जिसकी कीमत लगभग ५१ लाख ४८ हजार ५ सौ रुपैया आकी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com