Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पौडेल द्वारा बुलाया गया बैठक नेता सिंह ने किया बहिष्कार

 
रामचन्द्र पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १२ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल द्वारा बुलाया गया बैठक पार्टी के पूर्व महामन्त्री प्रकाशमान सिंह ने बहिष्कार किया है । आज शुक्रबार नेता पौडेल ने अपने पक्षधर नेताओं को बुलाया था ।
पार्टी की १४वें महाधिवेशन को लक्षित करते हुए साझा धारणा निर्माण के लिए पौडेल ने अपने निकट केन्द्रीय सदस्यों को सहभागिता के लिए कहा था । नेता सिंह भी पौडेल पक्षधर ही माने जाते हैं । दोनों नेता भावी सभापति पद के लिए दावेदार हैं । सिर्फ पौडेल और सिंह ही नहीं, केन्द्रीय सदस्य शेखर कोइराला, महामन्त्री डा. सशांक कोइराला भी सभापति पद के आकांक्षी हैं और यह सभी एक ही समूह के नेता माने जाते हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेता सिंह काठमांडू में ही है । लेकिन वह पौडेल से मिलने के लिए अनिच्छुक दिखाई दे रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed