बीपी प्रतिष्ठान में कार्यरत पदाधिकारी को हटाने के लिए सिफारिश
काठमांड, १२ नवम्बर । बीपी स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में कार्यरत पदाधिकारी को पद से हटाने के लिए सिफारिश की गई है । प्रतिष्ठान में हुए अनियमितता की आरोप संबंधी विषयों को लेकर गठित छानबिन समिति ने अपना प्रतिवेदन प्रधानमन्त्री शेरशहादुर देउवा को हस्तान्तरण करते हुए पदाधिकारी को हटाने के लिए सिफारिश किया है । समिति ने आज शुक्रबार प्रधानमन्त्री देउवा को अपना प्रतिवेदन हस्तान्तरण किया ।
स्थलगत अध्ययन समिति के एक सदस्य के अनुसार आरोपी पदाधिकारी ने अपनी पदीय दायित्व और जिम्मेवारी सही से निर्वाह नहीं किया है, अध्ययन के दौरान यही आरोप पुष्टि हुई है । पदाधिकारियों के ऊपर यह भी आरोप है कि प्रतिष्ठान में आर्थिक अनियमितता हुई है । इसी आरोप के ऊपर छानबिन करने के लिएसरकार ने स्वास्थ्य मन्त्री विरोध खतिवडा के संयोजकत्व में उच्च स्तरीय छानबिन समिति बनाया था और २१ दिनों के भीतर प्रतिवेदन पेश करने के लिए कहा था ।
परिषद् में तत्काल कायम एक चौथाई सदस्यों ने कुलपति अर्थात् प्रधानमन्त्री समक्ष लिखित निवेदन पेश करते हुए कहा था कि प्रतिष्ठान के उप–कूलपति, शिक्षाध्यक्ष, रजिष्ट्रार और अस्पताल निर्देशक अपनी पदीय दायित्व सही से पूरा नहीं कर रहे हैं । छानबिन समिति ने चारों पदाधिकारी को पद से हटाने के लिए सरकार को सुझाव दिया है ।

