Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मार्गशीर्ष १ गते से ई–पासपोर्ट लागू करने की तैयारी में सरकार

 

काठमांडू, १२ नवम्बर । नेपाल सरकार ने आगामी मार्गशीर्ष १ गते से विद्युतीय राहदानी (ई–पासपोर्ट) लागू करने की तैयारी की है । राहदानी विभाग त्रिपुरेश्वर में ई–पासपोर्ट छपाई की तैयारी अंतिम चरण में है । आज तक नेपाल में मसिन रिडेबल पासपोर्ट (एमआरपी) जारी है ।
विभाग के प्रवक्ता शरदराज आरन के अनुसार एक विशेष समारोह के बीच ई–पासपोर्ट वितरण शुरु की जाएगी । उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में कुछ सिमित व्यक्तियों को ई–पासपोर्ट वितरण की जाएगी । विभाग का कहना है कि पूर्ण रुप में ई–पासपोर्ट वितरण ना होने तक अत्यावश्यक एवं स्वेच्छिक रुप में एमआरपी पासपोर्ट भी वितरण होगा ।
स्मरणीय है, आज विश्व जगत में ई–पासपोर्ट अधिक प्रचलन में है और इसका सुरक्षित भी माना गया है । बताया गया है कि इसमें उच्च प्रविधियुक्त विद्यूतीय चिप प्रयोग किया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed