नेपाल बंद का आंशिक प्रभाव
काठमांडू, १६ नवम्बर । पेट्रोलिय पदार्थ में की गई मूल्य वृद्धि के विरुद्ध नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ समूह द्वारा आयोजित नेपाल बंद का प्रभाव काठमांडू में आंशिक रुप में पड़ा है । सार्वजनिक सवारी साधन अधिक कम संचालित है । सडक में निजी गाडी और मोटरसाइकिल अधिक दिखाई देती है ।
काठमांडू उपत्यका में सार्वजनिक सवारी साधन प्रयोग करनेवालों को गाडी नहीं मिल रही है । बंद में कोई भी अप्रीय घटना ना हो, इसी उद्देश्य के साथ काठमांडू उपत्यका में सुरक्षाकर्मियों की तैनाथी बढ़ा दी गई है । काठमांडू पुलिस प्रमुख एसएसपी अशोक सिंह के अनुसार बंद आह्वान कर सड़क में निकलेवाले ५ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है ।

