Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक – 17 नवम्बर 2021 बुधवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*या श्री: स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मी:*
*पापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धि:।*
*श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा*
*तां त्वां नता: स्म परिपालय देवि विश्वम्।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 17 नवम्बर 2021 बुधवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:—1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- कार्तिक
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- तेरस दिन में 10:10 तक उपरांत चतुर्दशी,
नक्षत्र :- अश्विनी रात्रि 11:31 तक उपरांत भरणी,
योग:- व्यतिपात रात्रि 3:44 तक उपरांत वरियान,
करण:- तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:37
सूर्यास्त : संध्या 05:23,
सूर्य :- *विशाखा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *मेष राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:23 से 12:28 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:23 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री वैकुंठ चतुर्दशी व्रत सबके लिए उत्तम आयु,आरोग्यता, सुख समृद्धि, नौकरी व्यवसाय एवं सन्तान सुख हेतु लाभकारी होगा।*

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

यह भी पढें   आधी रात से शुरू हुआ मतदान बुधवार सुबह तक भी जारी मतदान का समय आज दोपहर 12 बजे तक

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*

🐏मेष
आज मेष राशि के जातकों के कामकाज में नए चैलेंजस का सामना करना पड़ेगा, परंतु वह उत्साहपूर्वक सभी काम करते रहेंगे। पुरानी मेहनत के सकारात्मक परिणाम आपको मिलेंगे। जो आपको बेहतरीन काम करने के लिए मोटिवेट करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों की कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उच्च अधिकारियों से मीटिंग सफल रहेगी। लंबी यात्रा के प्लान बन सकते हैं। जो भी काम आप को सौंपा जाएगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ करने से सफलता की संभावनाएं बहुत अच्छी बनती हैं। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। स्वयं की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक कामकाज को लेकर मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। काम में परफेक्शन आपकी समस्या बन सकता है। अंत में किसी तरह से समय पर कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सीमित मात्रा में धन प्राप्ति का है। परंतु सही ढंग से निवेश लाभदायक रहेगा।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातकों को बातचीत के दौरान शब्दों के चयन पर बहुत ज्यादा फोकस करने की जरूरत है, आत्मविश्वास होना अच्छा है परंतु अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। आपकी मेहनत का फल तुरंत मिल जाएगा।

यह भी पढें   रास्वपा उपसभापति में डा. स्वर्णिम वाग्ले निर्विरोध चुने गए

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों को अपनी नौकरी व कामकाज से संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नकारात्मक स्थितियों का प्रयोग सकारात्मक रूप से कर पाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा है। दूसरों से बेहतर करने की चाहत लाभप्रद रहेगी। खर्च को लेकर व्यथित रहेंगे।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल समय है। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को डिप्लोमेटिकली हैंडल करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। पितातुल्य व्यक्ति के ऊपर धन खर्च होने की संभावना है।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों में मेहनत करने की भावना रहेगी। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल निर्णय लेकर काम करेंगे। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। उनके प्रोत्साहन के शब्दों से मन प्रसन्न रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अच्छा है।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत मेहनत के बाद ही आंशिक सफलता मिलेगी। अचानक कोई समस्या आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। मानहानि का योग भी बन जाता है। इसलिए सतर्क रहकर कार्य करें। धन प्राप्ति की दृष्टि से दिन कुछ खास नहीं है। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा।

🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं है। भावनात्मक रूप से अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं से निकलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आर्थिक लिहाज से उम्मीद से कम पैसा प्राप्त होगा। धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल जरूर रखें।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों के सामने नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मन दुखी रहेगा। शब्दों के चयन में सावधानी बरतें तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। मित्रों के साथ समय बिताने से नकारात्मकता से मुक्ति मिल पाएगी। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल रहेगा।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातक अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उपयुक्त रहेगा। दबाव बनाकर अपने कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। मेडिकल सेवाओं पर धन खर्च होगा।

🐟मीन
आज मीन राशि के जातक कामकाज के दबाव से परेशान रहेंगे। विचारों की अधिकता की वजह से समय पर कार्यों को पूरा करना मुश्किल होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। अपने आपको व्यवस्थित कर कार्य करें, ताकि सफलता प्राप्त हो सके। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। कमाए हुए धन को निवेश कर पाएंगे और समृद्धि पाने में सफल रहेंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed