Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश को समृद्धि की ओर ले जाने की ताकत सिर्फ कांग्रेस के पास हैः सञ्चार मन्त्री कार्की

 
ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की, फाईल तस्वीर

सुनसरी, १८ नवम्बर । सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने दावा किया है कि देश को समृद्धि की ओर ले जाने की ताकत सिर्फ नेपाली कांग्रेस के पास है । उनका मानना है कि नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व बिना देश आर्थिक रुप में समृद्ध नहीं हो सकता । सुनसरी जिला स्थित कोशी कोशी गांवपालिका–१ में आयोजित पार्टी की क्षेत्रीय अधिवेशन को बुधबार उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री कार्की ने कहा– ‘जनता की आधारभूत आवश्यकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक और बिजली है । जनता की अभिलासा और आकांक्षा सम्बोधन के लिए एक मात्र योग्य पार्टी भी नेपाली कांग्रेस ही है । सभी जातजाती, भाषा, धर्म और संस्कृति वालों की साझा पार्टी कांग्रेस ही है ।’ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता के बीच आपसी एकता पर जोर देते हुए मन्त्री कार्की ने कहा कि पार्टी को नेतृत्वदायी भूमिका में स्थापित करने के लिए योग्य एवं सक्षम संगठन निर्माण की आवश्यकता है । वडा से लेकर केन्द्र तक योग्य और सक्षम नेतृत्व चयन के लिए भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com