Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भी ई–पासपोर्ट वितरण शुरु, प्रथम ई–पासपोर्ट शताब्दी पुरुष जोशी को

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । बुधबार से नेपाल में विद्युतीय राहदानी अर्थात् ई–पासपोर्ट का वितरण शुरु हुआ है । प्रथम ई–पासपोर्ट संस्कृतिविद् तथा शताब्दी पुरुष सत्यमोहन जोशी को दिया गया है । लगभग ७० लाख मसिन रिडेबल पासपोर्ट वितरण हो जाने के बाद नेपाल सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय अभ्यास में लोकप्रिय और सुरक्षित मानेजानेवाला ई–पासपोर्ट का वितरण शुरु किया है ।
बुधबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच परराष्ट्रमन्त्री डा. नारायण खड्का ने संस्कृतिविद् तथा शताब्दी पुरुष जोशी को ई–पासपोर्ट हस्तान्तरण किया है । राहदानी विभाग द्वारा सञ्चालित वेभसाइट मार्फत आवेदन देनेवाले नागरिकों को बुधबार से ही ई–पासपोर्ट प्राप्ति की प्रक्रिया शुरु हुई है । विभाग से अब ६ प्रकार की राहदानी वितरण किया जाएगा । ई–पासपोर्ट जारी होते हुए भी विभाग ने मसिन रिडेबल पासपोर्ट वितरण कार्य को बंद नहीं किया है । बताया गया है कि आन्तरिक व्यवस्थापन पूरा ना होने तक सर्वसाधारणों को दोनों प्रकार की राहदानी दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *