भारत नेपाल का रिश्ता अटूट – अरविंद गांधी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारत तथा नेपाल का रिश्ता अटूट है। रामायण काल से ही दोनों देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है, जो आज तक जारी है। उपयुक्त बातें भारतीय तेली राठौड़ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह भारतीय बैश्य चेतना उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद गांधी ने जनकपुरधाम में आयोजित सम्मान समारोह के वाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम बिश्व के करोड़ो हिन्दू के आस्था का केंद्र है। जगत जननी माता सीता की जन्म स्थल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनकपुरधाम आगवन के बाद भारतीय श्रद्धालुओं की भीड़ बढी है। अरविंद गांधी तथा उनके साथ आए झारखंड के सुभाष चंद्र साहू, नीतेश गांधी तथा सुभाष चंद्र को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा पार्टी के सहकारी विभाग प्रमुख संजय कुमार साह के नेतृत्व में बिधायक परमेश्वर साह, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार तथा नेपाल बैश्य युवा संघ प्रदेश दो के अध्यक्ष राजू कुमार साह ने पंजियार भवन में स्वागत किया। इसी तरह प्रदेश दो के वित्त मंत्री शैलेन्द्र साह ने अपने सरकारी आवास पर स्वागत किया। प्रदेश दो के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह ने भी अपने सरकारी आवास पर सम्मान किया। अरविंद गांधी ने प्रदेश दो के गवर्नर हरि शंकर मिश्र से भी शिष्टाचार भेंट कीं। गवर्नर के साथ भारत नेपाल के वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा हुयी। इस अवसर पर पर गृह तथा संचार मंत्री भरत साह भी मौजूद रहे। अरविंद गांधी को नेपाल तेली कल्याण संघ धनुषा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साह की अध्यक्षता में राम बहादुर साह तेली समाज के निर्माणाधीन भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद साह, केन्द्रीय महासचिव राजदेवी साह. जनकपुरधाम उप महा नगर पालिका के वार्ड नंबर सात के अध्यक्ष जानकी राम साह, दानबीर राम बहादुर साह, फूलगेन साह, महेश साह, राम किशोर साह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

