Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमेलेन्द्र निधि ने किया कांग्रेस पार्टी सभापति में उम्मीदवारी घोषणा

 
विमलेन्द्र निधि, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने पार्टी सभापति पद में उम्मीदवारी घोषणा किया है । बिहिबार काठमांडू थापागांव स्थित बानेश्वर बैंक्वेट में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उन्होंने औपचारिक रुप में पार्टी सभापति पद के लिए उम्मीदवारी घोषणा किया ।
उम्मीदवारी घोषणा करते हुए पत्रकारों के बीच नेता निधि ने कहा– ‘बिगतों की पृष्ठभूमि, नेतृत्वदायी मेरा अनुभव के आधार पर मैंने इस बार कांग्रेस केन्द्रीय सभापति में उम्मीदवारी घोषणा कर रहा हूँ । परिवर्तित राजनीतिक प्रणाली को व्यवहारिक रुप में सार्थकता प्रदान करने के लिए मैं अपना विवेक भरपूर प्रयोग करता हूँ, इसी आधार पर मैंने अपना उम्मीदवारी घोषणा किया है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि अगर वे सभापति में जीत जाएंगे तो आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस को बहुमत के साथ प्रथम पार्टी बनाएंगे और कांग्रेस को पुस्तान्तरण की ओर ले जाएंगे ।
नेता निधि ने यह भी कहा है कि पार्टी को पुस्तान्तरण प्रक्रिया में ले जाने के लिए किसी भी एक तह और पद में किसी भी व्यक्ति को दो कार्यकाल से अधिक ना रहने की व्यवस्था की जाएगी, इसके लिए पार्टी विधान को संशोधन किया जाएगा । उनका यह भी कहना है कि संविधान संशोधन कर गणतन्त्र को संस्थागत करने के लिए भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *