जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया तिलकोउत्सव रश्म
इसे अवश्य सुने
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के चौथे दिन जनकपुरधाम के राम मंदिर के पुष्पवाटिका मे तिलकोत्सव रस्म मिथिला के रस्म रिवाज से मनाया गया। तिलक उत्सव से पूर्व जानकी मंदिर से 151भार बाजा गाजा के साथ राम मंदिर के लिए प्रस्थान किया। जानकी मंदिर से राम मंदिर के बीच रास्ते में नगरवासियों ने भरिया को फूल अक्षत से स्वागत किया। राम मंदिर में भार के साथ जानकी मंदिर के महंतराम तपेश्वर दास बैष्णव, कनिष्ठ महंत राम रोशन दास सहित आए साधु संतों को राम मंदिर के महन्त राम गिरि तथा महावीर युवा समिति के अध्यक्ष बलराम साह के सदस्यों तथा गुठी के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर दशरथ के भूमिका में राम मंदिर के महंत राम गिरि तथा जानकी मंदिर के महन्त राम तपेश्वर दास बैष्णव जनक बनकर समधी मिले दोनो और से रंग अबीर तथा हंसी ठहाके का दौर चला। उसके बाद महावीर युवा समिति द्वारा बनाये गए सुसज्जित मंच पर तिलक का रस्म शुरू की गयी। जयपुर से आए राम लीला के कलाकार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, महर्षि बिश्वामित्र, बशिष्ठ मुनि आदि मंच पर उपस्थित थे। महावीर युवा समिति के अध्यक्ष ने अतिथियों को स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कन्या पक्ष के जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव सहित अन्य लोगों को मिथिलानियों ने खूब गालियाँ दी। इस तिलकोत्सव के अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका रश्मि रानी ने मैथिली गीतों से अतिथियों को स्वागत किया। इस तिलकोत्सव में जानकी मंदिर के महंत ने राम मंदिर के महंत राम गिरि तथा जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव ने मंच से एक दुसरे को अंग बस्त्र तथा माला से स्वागत किया तथा गले मिले। इस दृश्य को हजारों लोगों ने देखा। इस तिलकोत्सव में प्रदेश दो के वन, पर्यावरण तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर लाल किशोर साह, उप मेयर रीता कुमारी मिश्र, जनता समाजवादी पार्टी प्रदेश दो के अध्यक्ष सांसद राम बावू यादव , जनकपुर बृहत्तर क्षेत्र बिकास परिषद के कार्यकारी निदेशक बलराम मिश्र, पर्यटन सचिव विन्दु मिश्रा, वार्ड 10के बार्डाध्यक्ष मिथिलेश कर्ण, राजपा नेत्री बिभा ठाकुर, असर्फी झा, प्रमोदानंद झा, धनुषा के सी. डी. ओ. बन्धु प्रसाद बास्तोला सहित अन्य गणमान्य लोग तिलकोत्सव में भाग लिए।

















