Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार ने मधेश के साथ भेदभाव किया : उपेन्द्र यादव

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी भेदभाव किया है। जन संख्या के अनुपात में मधेश में अस्पताल बहुत कम हैं। उपयुक्त बातें मंगलवार को महोतरी जिला के समसी गांव पालिका के परसा देबाड़ में जानकी एकेडमिक हॉस्पिटल के समुद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव ने कहीं। आगे उपेन्द्र यादव ने कहा कि मधेश की आबादी पहाड़ से अधिक रहते हुए से भी पहाड़ी क्षेत्रों में कई तुलना में बहुत कम अस्पताल तथा स्वास्थ्य चौकी है। मै जव स्वास्थ्य मंत्री बना तो मधेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया। जनकपुरधाम को प्रादेशिक अस्पताल का दर्जा दिया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश दो के मुख्यमंत्री मो. लाल वावू राउत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य पर बिशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनकपुरधाम के प्रादेशिक अस्पताल सहित सभी जिला तथा पालिका के स्वास्थ्य चौकी को आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
प्रदेश दो के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह ने कहा कि महोतरी जिला के दुर्गम क्षेत्र में जानकी एकेडमिक खुलने नेपाल सहित सीमावर्ती सीतामढ़ी जिला के लोगो को लाभ मिलेगा।
प्रदेश दो केसामाजिक विकास मंत्री नबल किशोर साह ने कहा कि जानकी एकेडमिक हॉस्पिटल को प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेंगी। पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा स्थानीय सांसद डॉ. सुरेंद्र यादब अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जानकी एकेडमिक हॉस्पिटल सुविधा संपन्न होगी। जिसमें हृदय, न्यूरो , डायलिसिस सुबिधा उपलब्ध होगी। हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरण से सुसज्जित होगा। कम शुल्क पर रोगी को इलाज की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। कार्यक्रम में जनता समाजवादी पार्टी प्रदेश दो के अध्यक्ष सांसद राम बावू राय यादब, बिधायक कौशल यादब, संजय कुमार यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र साह, लोसपा के महोतरी जिला अध्यक्ष राम बावू साह, बिशेष आमंत्रित लोसपा के नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय सहित कई नेताओं बिचार रखें। इस कार्यक्रम में जिला से जसपा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेपाल: विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- "81वें अधिवेशन की थीम हमारे मूल मूल्यों को दर्शाती है"

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com