रुपन्देही में एक वडा सचिव घुस रकम के साथ अख्तियार के हिरासत में
हिमालिनि संवाददाता /रुपन्देही
रुपन्देही में एक वडा सचिव घुस रकम के साथ गिरफ्तार। अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग के प्रवक्ता वेदप्रसाद भण्डारी ने बताया है की भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वड़ा नंबर ४ के वडा सचिव महोमद सिद्धिक को घुस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।
प्रवक्ता भण्डारी ने बताया है की वड़ा नंबर ४ निवासी एक व्यक्ति के विवाह दर्ता को सहज रुप से कर देने को लेकर मांग ३ हजार रूपये खुस लेने के क्रम में दिन शुक्रबार को अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग कार्यालय द्धारा टीम ने वड़ा नंबर ४ के वडा सचिव महोमद सिद्धिक को गिरफ्तार किया गया हैं और घटना के बारे में अनुसन्धान किया जा रहा है ।

