कांग्रेस खुला केन्द्रीय सदस्यों की मत गणना शुरु
काठमांडू, १८ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत खुला केन्द्रीय सदस्यों की मतगणना शुरु हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार आज ११ बजे से पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में मतगणना शुरु की गई है ।
कांग्रेस केन्द्रीय कमिटी में खुला मतदान से ३५ केन्द्रीय सदस्य चयनित हो जाएंगे । ३५ सदस्य के लिए ९९ नेताओं ने उम्मीदवारी दिए हैं । पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की मतगणना शुक्रबार ही सम्पन्न हो चुका है । कांग्रेस में केन्द्रीय कार्य समिति पदाधिकारी और सदस्यों की कूल संख्या १३४ है ।

