कांग्रेस की तरह लोकतान्त्रिक और समावेशी चरित्र लेकर चलनेवाली अन्य राजनीतिक शक्ति नहीं हैः देउवा

काठमांडू, २५ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने दावा किया कि कांग्रेस की तरह लोकतान्त्रिक और समावेशी चरित्र लकेर चलनेवाली राजनीतिक शक्ति नेपाल में नहीं है । पार्टी की १४वें महाधिवेशन मार्फत केन्द्रीय समिति में निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरण के लिए शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री भी रहे देउवा ने कहा– ‘वडा से लेकर केन्द्र तक लोकतान्त्रिक विधि से नेतृत्व चयन किया गया है । इसतरह की लोकतान्त्रिक अभ्यास अन्य किसी भी पार्टी में नहीं है । इसीलिए कांग्रेस ही सच्चा लोकतान्त्रिक पार्टी है । कांग्रेस की तरह समावेशी प्रतिनिधित्व भी अन्य दलों में नहीं है ।’
सभापति देउवा ने यह भी दावा किया कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस ही सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बननेवाली है । इसके लिए क्रियाशील रहने के लिए भी उन्होंने पार्टी संबंद्ध नेताओं से आग्रह किया । सभापति देउवा ने कहा कि अब वह पार्टी सभापति पद में उनको वोट ना देनेवाले लोगों को भी समेटकर आगे बढ़ना चाहते हैं ।
उन्होंने आगे कहा– ‘अब सभी को प्रतिनिधित्व कर आगे बढ़ना चाहता हूँ । सिर्फ मुझे वोट देनेवालों को ही नहीं, वोट ना देनेवालों के भावना को भी समेटकर मैं काम करना चाहता हूँ । मुझे विश्वास है कि इसके लिए सभी का सहयोग मुझे प्राप्त होनेवाला है ।’

