Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र का ८वें महाधिवेशन आज से

 

काठमांडू, २६ दिसम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र का ८वें महाधिवेशन आज से शुरु होेने जा रहा है । आज अपरान्ह १ बजे काठमाडू स्थित प्रज्ञा भवन में महाधिवेशन का उद्घाटन किया जाएगा । स्मरणीय है, जारी राष्ट्रीय सम्मेलन को महाधिवेशन में रुपान्तरण करने का निर्णय माओवादी ने लिया है । शनिबार सम्पन्न पार्टी स्थायी समिति बैठक ने ऐसा प्रस्ताव किया है । आज सुबह ८ बजे होनेवाला केन्द्रीय समिति बैठक से उक्त प्रस्ताव पारित किया जाएगा ।
सम्मेलन में सहभागी होने के लिए माओवादी प्रतिनिधि काठमांडू आ चुके हैं । बताया गया है कि सम्मेलन में १६०० से अधिक प्रतिनिधि सहभागी हो रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार १४८३ नियमित प्रक्रिया से चयनित सदस्य, १० प्रतिशित अर्थात् १४८ मनोनित सदस्य सम्मेलन में सहभागी हो रहे हैं । इसमें आयोजक समिति से १७९, सल्लाहकार समिति से १४९, जेष्ठ कम्युनिष्ट मञ्च से १२५, केन्द्रीय विभाग से १०२, कन्द्रीय प्रतिनिधि २७, प्रदेश प्रतिनिधि से ८०३ सदस्य हैं ।
सम्मेलन से १५ सदस्यीय पदाधिकारी के साथ १९९ सदस्यीय नयां नेतृत्व चयन किया जाएगा । लगभग निश्चित है कि पार्टी अध्यक्ष में पुष्पकमल दाहाल ही निर्वाचित हो रहे हैं । लेकिन उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव जैसे पदाधिकारी में दावा करनेवाले नेता अधिक हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *