Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काटा

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैन्स काफी परेशान हो गए थे और ‘दबंग’ एक्टर के स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे। रविवार को सलमान खान को छुट्टी मिल गई, जिसके बाद फैन्स की चिंता कुछ कम हुई। वहीं अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी बेटे की तबीयत का अपडेट दिया है। सलीम खान ने बताया है कि सलमान की तबीयत अब ठीक है और चिंता करने की अब कोई बात नहीं है। सलीम के बयान के बाद फैन्स ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढें   वसंतपुर दरबार स्क्वायर से शुरू हुई इन्द्रजात्रा, इन्द्रध्वज स्थापित कर हुआ आठ दिवसीय पर्व का शुभारंभ

‘सलमान ठीक है’
पिता सलीम खान ने बताया है कि, ‘सलमान अब ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। ये सुबह सुबह हुआ था, लेकिन अब ठीक है। वो सांप जहरीला नहीं था और ऐसे जीवों का जंगल में होना आम बात है। डॉक्टर्स ने कुछ दवाइयां दी हैं, बाकी वो अब ठीक है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com