Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत के सम्बन्ध २०२२ में सुधरने के आसार

 

नेपाल में राजनीतिक उथल पुथल और कोरोना वायरस महामारी से घिरे साल 2021 में काठमांडू, नई दिल्ली के साथ द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर करने की कोशिश में है। देउबा के सत्ता में आने के बाद दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। अक्टूबर की शुरुआत में नेपाली कांग्रेस के टॉप नेता दिल्ली पहुंचे थे जहां विदेश मंत्री जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद बीजेपी के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख विजय चौथेवाले काठमांडू पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री मिले। ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान मोदी और देउबा भी मिले थे। ऐसे में एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत और नेपाल द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर कर लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनवरी 2022 में देउबा भारत के दौरे पर आ रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *