Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में नहीं बजेंगे गाने और नहीं दिखेंगे टीवी सिरीज

 

अगस्त में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से तालिबान ने खुद को उदार साबित करने की नाकाम साबित की है। अब तालिबान ने अफगान मीडिया को शरिया कानून का उल्लंघन करने वाली विदेशी टीवी सीरीज को प्रसारित करने से मना कर दिया है जिसमें साउंडट्रैक बजाना और महिलाओं को हिजाब पहने बिना दिखाना शामिल है।

तालिबान के सांस्कृतिक आयोग ने महिलाओं को फैशनेबल कपड़े दिखाने वाले विज्ञापनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट बताती है कि मीडिया को विदेशी टीवी सीरीज प्रसारित करने से बचना चाहिए जो अफगान संस्कृति और शरिया कानून के विपरीत हैं, और किसी भी गाने का इस्तेमाल सख्त वर्जित है। अफगान पत्रकारों और कार्यकर्ताओं ने तालिबान द्वारा जारी एक नए धार्मिक दिशानिर्देश पर चिंता जताई है। कहा है कि यह कदम महिलाओं पर नियंत्रण का एक और रूप है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

तालिबान ने कहा है कि मीडिया आउटलेट्स को ठोस सोर्स पर आधारित संतुलित समाचार देना चाहिए न कि अफवाह बताने चाहिए। अफगानिस्तान में प्रसारित होने वाले विदेशी मीडिया को स्थापित नियमों का पालन करना चाहिए या प्रतिबंध का सामना करना चाहिए। ऐसे में पत्रकारों को डर है कि इन प्रतिबंधों से कुछ मीडिया ऑफिस बंद हो जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *