ठंड अधिक होने से धुलिखेल नगरपालिका में एक हफ्तो के लिए स्कूलों में छुट्टी
काठमांडू, ३० दिसम्बर । ठंड अधिक होने के कारण धुलिखेल नगरपालिका ने आज से एक हफ्तो के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषणा की है । नगरपलिका ने एक सूचना प्रकाशित करते हुए कहा है कि ठंड के कारण बालबालिकाओं की स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है, इसीलिए पौष २१ गते तक लिए सभी स्कूलों में छुट्टी दी जाएगी ।
नगरपालिका के शिक्षा शाखा प्रमुख माधव प्रसाद शर्मा का कहना है कि कोभीड के कारण विद्यालय संचालन लेट से हुआ, शीतकालीन छुट्टी नहीं देने का फैसला किया था । लेकिन कल से बहुत ठंड पड रही है, इसीलिए एक हफ्तो के लिए छुट्टी देने का निर्णय हुआ है । उन्होंने कहा कि कई विद्यालय में सेकेण्डे त्रैमासिक परीक्षा भी संचालन हो रहा है, ऐसे जगहों में परीक्षा संचालन के लिए नहीं रोका गया है ।

