Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी को क्रान्तिकारी पार्टी बनाने के लिए किसी भी प्रकार के बलिदान के लिए तैयार हूँः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ दिसम्बर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि माओवादी पार्टी को क्रान्तिकारी पार्टी बनाने के लिए वह किसी भी प्रकार का बलिदान करने के लिए तैयार हैं । काठमांडू स्थित प्रज्ञा भवन में जारी पार्टी की ८वें महाधिवेशन में अपने प्रतिवेदन के ऊपर की गई प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘आज कई व्यक्ति माओवादी पार्टी तथा मेरे ऊपर प्रश्न कर रहे हैं– क्या अब प्रचण्ड झुपडपट्टी में जा सकते हैं ? ऐयासीपूर्ण गाडी त्याग सकते हैं ? लेकिन मैं कहता हूँ कि जरुरत पड़ने पर मैं गांव–घर जा सकता हूँ, गांव के ही लोगों के साथ रहना और मजदूर के साथ खाना मेरे लिए कोई दिक्कत नहीं है ।’ उन्होंने आगे कहा है कि माओवादी पार्टी को क्रान्तिकारी पार्टी बनाने के लिए कुछ भी करने के लिए वह तैयार हैं ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘माओवादी को क्रान्तिकारी पार्टी बनाने के लिए, हर कोई कष्ट, त्याग और बलिदान के लिए मैं तैयार हूँ । यह मेरे लिए अंतिम अवसर है, इसको मैं गंवाना नहीं चाहता ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘अगर जरुरत पड़ती है तो मैं खूद के शर पर आग लगाकर चलने के लिए भी तैयार हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *