Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पृथ्वी जयंती को नेपाल दिवस घोषणा करने के लिए विवेकशील साझा ने किया मांग

 

काठमांडू, ४ जनवरी । विवेकशील साझा पार्टी ने पृथ्वी नारायण शाह की जन्म जयन्ती को ‘नेपाल दिवस’ के रुप में मनाने के लिए सरकार से मांग किया है । पार्टी प्रवक्ता शरदराज पाठक ने एक विज्ञपित जारी करते हुए कहा है कि अन्य देशों में विशिष्ठ महत्व के दिन राष्ट्रीय दिवस मनाने का प्रचलन है, नेपाल में भी पृथ्वी जयन्ती के दिन को नेपाल दिवस घोषणा करना चाहिए ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन नेपाल दिवस घोषणा कर इस सार्वजनिक बिदा देना चाहिए ।’ विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि नेपाली मुद्रा में पृथ्वी नारायण शाह की तस्वीर अंकित होना चाहिए । स्मरणीय है, पृथ्वी जयन्ती यही पौष २७ गते है और विवेकशील साझा पार्टी इस दिन ‘मेची–महाकाली राष्ट्रीय एकता यात्रा’ भी करने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *