नेपाल को हिन्दू राष्ट्र के लिए चलेगा अभियान : राजेन्द्र लिंग्देल

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए देश व्यापी अभियान चलाया जाएगा। उपयुक्त बातें मंगलवार को जनकपुरधाम में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी प्रदेश दो स्तरीय सम्मेलन को संव करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र लिंग्देल ने कहीं। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत नेपाल को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र वनाया गया। नेपाल को राज संस्था को हटाकर गणतंत्र लाया। लेकिन राजतंत्र समय में नेपाली जनता शांति और सुरक्षित जिन्दगी जी रही थी। आज जनता असुरक्षित है। आज पांच साल पर एक राजा पैदा हो रहे हैं। राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति पद के हटने के बाद भी सरकारी खजाना पर बोझ बढ रहा है। राजा का सम्पत्ति स्वीटजरलैंड में ढूंढने वाले नेता का ही अरवो रुपये स्वीस बैंक में जमा हैं। भ्रष्टाचार में एशिया में नेपाल का सूचकांक नंबर वन पर हैं।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र लोहनी ने कहा कि जनकपुर सिगरेट फैक्ट्री सहित मधेश के जूट, कपड़ा, कागज उद्योग राजतंत्र में संचालन तथा हजारों लोगो को रोजी रोटी मिलता था। प्रजातंत्र आते ही सब बंद हो गया। आज बेरोजगार युवक पाशविक जिन्दगी जीकर बिदेशी में नौकरी करने पर मजबूर हैं। भरत गिरि की अध्यक्षता में संपन्न इस सम्मेलन में पशुपति शमशेर जवरा, भुवन पाठक, कृष्ण प्रताप मल्ल, प्रह्लाद साह सहित राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कई बरिष्ठ नेताओं ने विचार रखें। इस सम्मेलन प्रदेश दो के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

