मीरगंज पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद रुट बदलकर भीमनगर के रास्ते जाएगी मालवाहक ट्रक

माला मिश्रा बिराटनगर । जोगबनी के मीरगंज स्थित लोहे का पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भारतीय क्षेत्र से भीमनगर के रास्ते का रुट बदलकर नेपाल जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया है । गत गुरुवार को पुल क्षतिग्रस्त हुआ था । एक सप्ताह के बाद बुधवार को भीमनगर बोर्डर के रास्ते आयात निर्यात के लिए अधिकारिक रुट दिया गया है । इसकी पुष्टि बिराटनगर भंसार कार्यालय का प्रमुख तारा प्रसाद सापकोटा सूचना अधिकृत रामचन्द्र ढुंगाना ने देते हुए बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दिया गया है । मालवाहक ट्रक को भंसार तक लाने के लिए पुलिस स्कर्ट की व्यवस्था किया गया है । इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर सहमति बनी है । यह व्यवस्था बुधवार से लागू होगा । नेपाली उद्योगी व्यपारी पवन सारडा , महेश जाजू , प्रकाश मुंदड़ा , नंदकिशोर राठी अविनाश बोहरा , बिपीन काबरा ने बताया की कुछ वाहन कुर्साकांटा बोर्डर चला गया था लेकिन स्वीकति नही मिलने के कारण उन्हें लौटना पड़ा । भीमनगर रुट से मालवाहक वाहन रानी बिराटनगर भंसार तक पहुचती है तो 110 किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता वाहन को चलना पड़ेगा । सभी खर्च बाजार में बिकने बाला समान पड़ पड़ेगा । ब्यापारियों ने जोगबनी के मीरगंज के लगभग बनकर तैयार पुल पर युद्धस्तर पर काम कर आवाजाही शुरू करने का भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया है । बता दे कि 2017 के बाढ़ में भी पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तब लगभग 10 माह तक मालवाहक वाहन का आवजाही भीमनगर भंटाबारी के रास्ते हुआ था । व्यपरियो के अनुसार उस समय लगभग 10 माह तक मालवाहक वाहन का उस रूट से आवाजाही होता था । फिलहाल मीरगंज पुल पर मालवाहक ट्रक व बस का आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है । पुल के दोनो ओर पुल क्षतिग्रस्त होने का बोर्ड लगा दिया गया है । उक्त पुल होकर टेम्पू , कार , बाइक का आवाजाही चल रहा है जो भी खतरे का घंटी है क्योंकि पुल का बीच मे एक साइड धस गया है ।

