Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संचार मंत्री भरत साह द्वारा कंबल वितरण किया गया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड नंवर 7के बार्डाध्यक्ष जानकी राम साह की अध्यक्षता में तथा संचार मंत्री भरत साह की प्रमुख आतिथ्य में पतंजलि योग शिविर आश्रम जानकी नगर में 500विपन्न तथा साधु संतो के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वार्ड सात के वार्डाध्यक्ष जानकी राम साह ने कोरोना के समय दलित तथा विपन्न परिवारों को लंवे समय तथा निशुल्क खाना का व्यवस्था किएतथा चिकित्सा सुविधा में तत्पर रहे। भरत साह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के सहायता के लिए कई योजनाएं ला रही है। प्रदेश प्रहरी का गठन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं का आधा सीट आरक्षित रहेगा। गृह मंत्री ने युवाओं को सीमा पार से नशीली सूई तथा टेवलेट लाकर सेवन करने पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने बिहार के मुख्यमंत्री मंत्री से इसमें रोकथाम के लिए पत्राचार किया जाएगा। इस कंवल वितरण के अवसर पर लोसपा के सचेतक बिधायक परमेश्वर साह, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर रीता कुमारी मिश्र, समाजसेवी पवन सिंहानिया, पवन ठाकुर, पत्रकार विंद प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कंवल आंतरिक तथा संचार मंत्रालय के द्वारा प्रदान किया गया था।इस अवसर पर बार्ड अध्यक्ष जानकी राम साह ने वार्ड सात में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 लोगो को अंग बस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढें   बालेन की आधी रात की पोस्ट: क्या सत्ता के भीतर बढ़ रही है बेचैनी ?: श्वेता दीप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com