Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट कोहली ने टेस्ट की अचानक छोड़ी कप्तानी, क्रिकेट जगत भी चौंका, ऐसे किया रिएक्ट

 

Virat Kohli Steps Down as India Test Captain: साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट टीम की कप्तानी यह कहकर छोड़ दी कि अपना काम उन्होंने ईमानदारी से किया और अब कप्तानी छोड़ने का समय आ गया है. कोहली को 2014 में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में कप्तानी छोड़ दी थी, कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी जबकि वनडे टीम की कप्तानी उनसे छीन ली गई थी. जैसे ही कोहली ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया वैसे ही फैन्स और पूर्व क्रिकेट दिग्गज इसपर रिएक्ट करने लगे

भारत के पूर्व दिग्गज सहवाग (Virendra Sehwag) ने कू ऐप पर रिएक्ट किया और लिखा, ‘भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में शानदार करियर के लिए #विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई. आँकड़े झूठ नहीं बोलते और वह न केवल सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान थे बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे. टीम और खेल में आपने जो हासिल किया है, उस पर बहुत गर्व हो सकता है और बल्ले से आपको कई वर्षों तक हावी होते देखने के लिए उत्सुक हूं.’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com