Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर ने नव निर्मित वार्ड कार्यालय का किया उद्घाटन

 

मिश्री लाल मधुकर, जनकपुर धाम । शनिवार को धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल ने वार्ड 1के नव निर्मित कार्यालय भवन का एक समारोह के बीच उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, बाजार व्यवस्थापन जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नगरपालिका का प्रथमिकता होनी चाहिए। हंसपुर नगरपालिका इस में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी वार्ड के विकास में भेदभाव नहीं कर रहे हैं। वार्डाध्यक्ष कामेश्वर कापर की अध्यक्षता में संपन्न इस उद्घाटन समारोह में लोसपा के नगर अध्यक्ष लाल बाबू यादव, एमाले के नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र यादव, एमाले समाजवादी के सुशील साह, माओवादी केन्द्र के सुनील यादव, वार्ड 5के बार्डाध्यक्ष शिव शंकर साह, 7के बार्डाध्यक्ष राम सेवक मंडल, 8केजीवछ मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   भारी बारिश से कान्तिलोकपथ तीन स्थानों पर बंद, काठमांडू–हेटौंडा मार्ग पर यातायात ठप

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com