Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले रौतहट के जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले रौतहट के जिला अध्यक्ष त्रिभुबन साह, उपाध्यक्ष दीपक यादव, सचिव बाल बिक्रम कार्की, उप सचिव पलट चौधरी तथा रुपेश पटेल रविवार से पार्टी कार्यालय गौर में जाकर अपना कार्य भार ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिभुबन साह ने कहा कि पार्टी के सिद्धांत पर काम करेंगे। जिला में संगठन पर बल दिया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस पद भार ग्रहण के दौरान मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी शाह सहित नेकपा एमाले के कई नेता मौजूद थे। कार्य भार ग्रहण करने पर पूर्व मंत्री तथा नेकपा एमाले के स्थायी समिति के सदस्य प्रभु साह ने नये अध्यक्ष त्रिभुबन साह को बधाई दी है तथा सफल कार्यकाल की शुभकामना भी दी हैं।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com