Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा महिला संगठन ने निकाली विरोध जुलूस, रेखा साह ने सीके राउत के पैर काटने की दी धमकी

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जसपा की नेत्री तथा भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रेणु यादव द्वारा बलिदानी दिवस के अवसर पर जनमत पार्टी के संयोजक डॉ. सी. के. राउत को धमकी देने वाला वयान ने तूल पकड़ लिया है। इस वयान को लेकर जनमत के कार्यकर्ताओं द्वारा मधेश प्रदेश के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले के भ्रातृ संगठन नेपाल राष्ट्रीय युवा संघ भी अपने स्तर से विरोध प्रदर्शन कर रहे तथा रेणु यादव को मंत्रीमंडल से इस्तीफा की मांग कर रहे है।

यह भी पढें   सद्भाव के लिए योग: भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने शंकराचार्य गेट पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

इसके जवाब में सोमवार को मधेश प्रदेश के सभी जिलों में जसपा के महिला संगठन भी जवाब में विरोध प्रदर्शन किया। जसपा महिलाओं के कार्यकर्ता मंत्री रेणु यादव को सुरक्षा देने. सी. के. राउत गो बैक जनमत के कार्यकर्ताओं पर कारवाई सहित कई तरह के नारेबाजी किए। हद तव हो गया जव जसपा पार्टी की नेतृ रेखा साह ने अपने संवोधन में जनमत पार्टी के संयोजक डॉ. सी. के. राउत को पैर काटने की धमकी दे डाली। इसके बाद जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं का बिरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया है। यहां उल्लेखनीय है कि किसानों की समस्याओं को लेकर जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मधेश प्रदेश में बिरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रेणु यादव के गौर आगमन पर जनमत के कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन कर उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया था।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *