Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय दूधमती महोत्सव वैदेही रसिक प्रिय कुंज के प्रांगण जनकपुरधाम में शुरू

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । श्री मद्ध जगतगुरु श्री रामानन्दाचार्य जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय दूधमती महोत्सव वैदेही रसिक प्रिय कुंज के प्रांगण में शुरू किया गया है। इस महोत्सव में मधेश प्रदेश के बन, पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री शत्रुघ्न महतो तथा उनकी पत्नी वॉवी महतो ने संयुक्त रूप से दूधमती नदी का पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर उन्होंने कहा कि रामायण में भी दूधमती नदी का बर्णन हैं। मिथिला की गंगा दूधमती नदी हैं। इन नदी की संरक्षण की आवश्यकता है। इसका सौन्दर्यीकरण का आवश्यकता है। प्रदेश सरकार इस नदी का सौन्दर्यीकरण के लिए पहल शुरू करेगी। वैसे इस नदी का सौन्दर्यीकरण का काम चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल सहित भारत के हिन्दू धर्मावलंबी इसका दर्शन तथा स्नान करें। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत तथा श्री रामान्दीय श्री बैष्णव संघ के अध्यक्ष राम रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में दूधमती महोत्सव का आय कर जनकपुरधाम की गरिमा बढायी हैं। इस अवसर पर कथा वाचिका चंचला देवी निकुंज मंजरी तथा श्रीमती युगल प्रिया मिथिला सहचरी ने बधाई तथा भक्ति गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। दूधमती महोत्सव में सीता कुंड के महंत तथा श्री रामान्दीय श्री बैष्णव संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नरेश दास बैष्णव, सचिव राम विनय दास, राम भजन दास बैष्णव, उदय कांत शरण, राम भूषण बाबा, असर्फी झा, विजय कुमार झा, नेकपा एमाले (समाजबादी) के नेता शीतल साह सहित जनकपुरधाम के साधु संत, महंत तथा आम नागरिक शामिल हुए। इसी तरह सप्ताह व्यापी रामानन्दाचार्य जयंती का 25जनवरी को संपन्न हुयी। इस अवसर पर रामानंद चौक पर कथावाचिका विजय लक्ष्मी द्वारा राम कथा का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव, नेपाल के कई प्रदेशों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
तीन दिवसीय दूधमती महोत्सव वैदेही रसिक प्रिय कुंज के प्रांगण में शुरू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com