जनमत के कार्यकर्ताओं द्वारा जनकपुरधाम में उग्र प्रदर्शन, मेयर की गाड़ी में कई तोड़ फोड़

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।बुधवार को सुवह से जनमत के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में लाठी डंडा के साथ प्रदर्शन कर रहा है। जनमत कार्यकर्ताओं ने हरिवन के मेयर गणेश प्रसाद प्रसाई तथा उप मेयर रेणुका पौडेल सवार गाड़ी को तोड़ फोड़ कर दिया है। इधर प्रतिनिधि सभा के वोटिंग स्थल महेन्द्र नारायण प्रतिष्ठान की ओर जाना चाहते थे। मेन रोड पर तैनात पुलिस कर्मियों की बीच झड़प हुयी। पुलिस को हल्की लाठीचार्ज के साथ अश्रू गैस छोड़ना पड़ा। जनमत के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय के पास सड़क को जामकर जमकर नारेबाजी कर रहा है। जनमत कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए जनकपुरधाम में जिला प्रशासन धनुषा ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।

