Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में मृतक की आत्मा की शांति के लिए आयोजित किया जाता है भोज

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के मधेश में आज भी मृतक के आत्मा की शांति के लिए भोज का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा मधेश की सभी जातियों में कायम हैं। जो जितने संपन्न है उतने अधिक गांव के अपनी जाति के लोग को भोज खिलाते हैं। भोज में व्यंजन भात दाल, चूड़ा दही, से लेकर पूरी मिठाई तक का किया जाता हैं। जिसको जितना आमदनी उतना खर्च का भोज करते हैं। भोज करने का उतरदायित्व जातीय माइजन तथा देमान का होता है। भोज में जातीय समस्या का समाधान के साथ वर, वधू के रिश्ते के साथ सामाजिक कुरीतियों का निवारण सहित अन्य बिषयों पर चर्चा होती है। ऐसी ही एक भोज का आयोजन गुरुवार को धनुषा जिला के सपही में आयोजन किया गया। इस भोज में पूर्व मंत्री अरविंद साह, लोसपा के प्रमुख सचेतक तथा बिधायक परमेश्वर साह, लोसपा के सहकारी प्रमुख संजय कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, वरीय उपाध्यक्ष सतीश रमण साह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह, जनकपुर जेसीज के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साह, धनुषा जिला तेली समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी साह, उपाध्यक्ष श्याम साह, तेली कल्याण संघ के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष जगदीश साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *