Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय चुनाव निर्धारित मिति में सम्पन्न करना चाहिएः कोइराला

 
शेखर कोइराला, फाईल तस्वीर

विराटनगर, ३० जनवरी । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि स्थानीय चुनाव निर्धारित मिति में ही सम्पन्न होना चाहिए । विराटनगर स्थित कोइराला निवास में रवीबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में अद्यावधिक निर्वाचन जनता की मौलिक अधिकार है, इसीलिए किसी भी बहानाबाजी में चुनाव की तिथि स्थान्तरण नहीं करना चाहिए ।
नेता कोइराला ने कहा है कि चुनाव के लिए सत्ताधारी दलों के साथ विचार–विमर्श करने की खास जरुरत नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘गठबन्धन दलों के साथ नहीं, निर्वाचन आयोग के साथ विचार–विमर्श कर चुनाव घोषणा होना चाहिए, यही उपर्युक्त भी है ।’ नेता कोइराला को मानना है कि ऐन–कानून परिवर्तन कर चुनाव की तिथि परिवर्तन करना ठीक नहीं है ।
इसीतरह पार्टी नेतृत्व से नेता कोइराला ने यह भी आग्रह किया है कि पार्टी की १४वें महाधिवेशन में पराजित वरिष्ठ नेताओं को जल्द ही केन्द्रीय सदस्य में मनोनित करना चाहिए । इसीतहर प्रदेश नं. १ की नामकरण संबंधी प्रसंग में चर्चा करते हुए नेता कोइराला ने कहा कि राजनीतिक दलों की सहमति में नामाकरण करना ठीक रहेगा । इसीतरह देश की आर्थिक अवस्था को मध्यनज करते हुए प्रदेश सरकार को पारदर्शी, जवाफदेही और उत्तरदायी बनाने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *