Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा पार्टी की ४१ सदस्यीय क्षेत्रीय समिति गठन

 

वीरगञ्ज, २० जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने पर्सा जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में ४१ सदस्यीय क्षेत्रीय समिति गठन किया है । जिल्ला सदस्य एवम् ज्येष्ठ सदस्य बृजमोहन चौधरी के सभापतित्व में सम्पन्न भेला ने यह निर्णय किया है । जसपा पर्सा ने कहा गया है कि पदाधिकारियों का चयन बाद में किया जाएगा ।
केन्द्रीय सदस्य मोहनलाल चौधरी ने कहा कि अब जल्द ही स्थानीय चुनाव होने जा रहा है, चुनाव को जसपा के पक्ष में बनाने के लिए पार्टी को सशक्त रुप में परिचालित करना होगा, यही उद्देश्य से क्षेत्रीय समिति बनाई गई है । केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र यादव का भी कहना है कि आगामी चुनाव में क्षेत्रीय समिति की भूमिका महत्वपूर्ण रहनेवाली है ।
इसीतरह पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर १ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि अब जसपा नयां जोश और उमंग के साथ आगे बढेगी । उनका मानना है कि पार्टी को परिवर्तित और परिस्कृत करने के लिए सभी नेता–कार्यकर्ताओं की ऐक्येबद्धता की आवश्यकता है । प्रदेशसभा सदस्य एवम् जसपा पर्सा के अध्यक्ष अब्दुल रहिम (मञ्जुर) अन्सारी ने कहा कि जन चाहना अनुसार ही पार्टी चलेगी । उन्होंने यह भी कहा कि जनता ही नेता चयन करती है, और नेता पार्टी सञ्चालन करते हैं, इसीलिए जनता की आकांक्षा के अनुसार गतिविधि सञ्चालन होना जरुरी है ।
कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य जनत अन्सारी, जिला सहसचिव सुशिल साह कानु, जसपा वीरगञ्ज महानगर कमिटी के अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र यादव जैसे नेता एवम् कार्यकर्ता, अन्य भातृ संगठन के पदाधिकारी, सदस्य आदि लोगों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *